मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में सजा प्रेरणा का मंच, ब्रह्नकमल शक्ति संस्था ने किया 289 छात्र-छात्राओं का सम्मान

मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में सजा प्रेरणा का मंच, ब्रह्नकमल शक्ति संस्था ने किया 289 छात्र-छात्राओं का सम्मान

“मेधावी युवाओं को प्रोत्साहन देना समाज का कर्तव्य” – अभिनव थापर

देहरादून (सुनिए सरकार डेस्क)। देहरादून के प्रेमनगर स्थित डी.ए.वी. इंटर कॉलेज में शुक्रवार को ब्रह्नकमल शक्ति संस्था द्वारा आयोजित “प्रतिभा सम्मान समारोह” प्रेरणा, उत्साह और गौरव का प्रतीक बन गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में कौलागढ़, प्रेमनगर, पंडितवाड़ी, बल्लूपुर और कैंट क्षेत्र के 5 विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कुल 289 छात्र-छात्राओं, 180 अभिभावकों तथा 27 गुरुजनों एवं प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया। पूरे समारोह के दौरान विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

शिक्षा ही सशक्त समाज की नींव : अभिनव थापर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा कि शिक्षा केवल व्यक्तिगत सफलता का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने कहा कि आज के मेधावी युवा ही आने वाले समय में उत्तराखंड और देश की दिशा तय करेंगे। ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
अभिनव थापर ने विद्यार्थियों से अनुशासन, सकारात्मक सोच और निरंतर मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान भी किया।

गुरुजनों और अभिभावकों का भी हुआ सम्मान:
प्रतिभा सम्मान समारोह में केवल विद्यार्थियों ही नहीं, बल्कि उनके अभिभावकों और शिक्षकों को भी विशेष सम्मान दिया गया। संस्था का मानना है कि किसी भी छात्र की सफलता के पीछे परिवार और गुरुजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद:
समारोह में खंड विकास अधिकारी कुंदन सिंह, प्रधानाचार्य विजय सिंह राजपूत, संस्था उपाध्यक्ष अमिता आहूजा, शालिनी कुड़ियाल, HKGGIC कौलागढ़ की प्रधानाचार्य शिवानी पेटवाल, गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य पूनम नेगी, भवानी बालिका इंटर कॉलेज बल्लूपुर की प्रधानाचार्य अनीता जोशी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अलावा डी.ए.वी. प्रेमनगर विद्यालय के 1969 बैच के पूर्व छात्र अर्जुन कोहली, अवदेश कुमार और मोहित ग्रोवर भी विशेष रूप से समारोह में शामिल हुए।

*“मेधावी युवा समाज, प्रदेश और राष्ट्रनिर्माण का भविष्य हैं। प्रतिभाओं को सम्मान और प्रोत्साहन देना समाज की जिम्मेदारी है।”*
— अभिनव थापर, अध्यक्ष, ब्रह्नकमल शक्ति संस्था

समारोह की खास बातें
✔ 289 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान
✔ 180 अभिभावकों और 27 गुरुजनों को भी मिला सम्मान
✔ शिक्षा और युवा प्रेरणा पर केंद्रित आयोजन
✔ प्रेमनगर के डी.ए.वी. इंटर कॉलेज में हुआ भव्य कार्यक्रम

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *