Tehri: कीर्तिनगर में करीब 90 से अधिक गांवों में पेयजल आपूर्ति सुचारू न होने पर ग्रामीणों ने किया तहसील का घेराव

जनपद टिहरी के विकास खंड कीर्तिनगर में करीब 90 से अधिक गांवों में लक्षमोली हडिमधार पंपिंग पेयजल योजना से पेयजल आपूर्ति सुचारू न होने पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने तहसील का घेराव कर ढोल नगाड़ों के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद सांकेतिक धरना भी दियाl प्रदर्शनकारियों ने सरकार और क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। समस्या का जल्द समाधान न होने पर ग्रामीणों ने अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *