ऋषिकेश। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास ऋषिकेश में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का सात दिवसीय विशेष शिविर जारी है। चौथे दिन बृहस्पतिवार को स्वयंसेवियों के लिए विविध जीवनोपयोगी एवं जन-जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को शिविर की शुरुआत योगाभ्यास से की गई। प्रशिक्षक रविंद्र परमार ने स्वयंसेवियों को योग एवं व्यायाम का अभ्यास कराया तथा योग से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी। इसके बाद स्वयंसेवियों ने गंगेश्वर महादेव मंदिर घाट पर स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर नगर संयोजक मनोज गुप्ता, पर्यावरणविद एवं वृक्ष मित्र डॉ. त्रिलोकी चंद सोनी आदि मौजूद रहे। संवाद
Rishikesh News: स्वयंसेवियों को दी पर्यावरण संरक्षण की जानकारी
