मेयर शंभू पासवान ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से भेंट की। उन्होंने ऋषिकेश की भविष्य की जरूरतों को देखते हुए जल संरक्षण और वर्षा जल संचय से संबंधित महत्वपूर्ण मांग पत्र सौंपा। मेयर ने कहा कि गंगा के तट पर स्थित ऋषिकेश एक विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक और पर्यटन नगरी है। जहां प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। बढ़ती फ्लोटिंग जनसंख्या के कारण भविष्य में जल संकट की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए अभी से ठोस कदम उठाना आवश्यक है। निगम की ओर से एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। मेयर ने कहा कि जल शक्ति अभियान के तहत ऋषिकेश को एक वाटर सरप्लस शहर बनाना हमारा मुख्य लक्ष्य है।
Rishikesh News: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मिले मेयर
